महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का हाल बेहाल है. हैवानियत और शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले से सामने आया है. भरतपुर के खोह थाना इलाके में नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाया गया और फिर उसके साथ 16 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. भरतपुर पुलिस सीईओ आशीष कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, पूछताछ चल रही है. अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों के घरों और अन्य जगहों पर दबिश दे रही हैं. नाबालिक पीडि़ता के पिता ने 16 आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से मेडिकल मुआयना करवाया है. मामले में पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. गैंगरेप की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है वहीं पुलिस भी इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है.
सदमे में है पीडि़ता
पीडि़ता के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि सभी आरोपी खोह थाना क्षेत्र के ही हैं. घटना शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास की है. नाबालिग जंगल में लकडिय़ां बीनने के लिए गई थी. जब वो पहाड़ पर सूखी लकडिय़ां इक_ा कर रही थी तभी नामजद 16 आरोपियों ने उसके साथ गैंदरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने 2 दिन तक उसे बंधक बनाए रखा और बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते रहे. किसी तरह से पीडि़ता दरिंदों से बचकर घर पहुंची और अपने पिता को पूरी आप बीती बताई. पिता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है. वारदात के बाद से पीडि़ता सदमे में है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930