सिलफिली गौठान का किया निरीक्षण

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने  गौठान सिलफिली का निरीक्षण कर गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। सिलफिली गौठान में प्रगति शक्ति महिला स्व सहायता समूह, मां महामाया महिला स्व सहायता समूह, मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह एवं अंशु महिला स्व सहायता समूह कार्य करती हैं जिनके माध्यम से गौठान में बाड़ी विकास सहित अन्य कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह से बातचीत की तथा शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से मिल रहे लाभ से अवगत हुए। उन्होंने गौठान में मल्टी एक्टिविटी के बेहतर कार्य निरंतर जारी रखने एवं मौसमी सब्जियों का उत्पादन करने प्रेरित किया। आमदनी निरंतर प्राप्त होते रहे। उन्होंने गौठान में गेंदा फूल लगाने निर्देशित किया है।
अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही सब्जी की खेती, वर्मी कम्पोष्ट उत्पादन, बकरी शेड, मुर्गी शेड, मशरूम उत्पादन,  के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से कार्य एवं इससे होने वाली आमदनी के बारे में पूछ-ताछ की।  मशरूम उत्पादन इकाई के अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हट के अंदर ह्यूमिडिटी बढ़ाने के  लिए हट के चारो ओर ग्रीन नेट का डबल लेयर लगाने के निर्देश दिए।स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि सिलफिली गोठान में सब्जी की खेती से करीब 1 लाख 54 हजार रुपये की बिक्री हुई थी जिसमें 70 हजार का लाभ प्राप्त हुआ था। मुर्गी पालन के तहत कड़कनाथ के बिक्री से 9 हजार  रुपये  बिक्री कर आमदनी प्राप्त हुआ है। इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एसडीएम श्री रवि सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930