रायपुर। राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की कार एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि ड्राइवर गंभीर रुप से घायल है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक भिलाई के सुभाष नगर निवासी है। बताया जाता है कि अभनपुर पहुंचने से पहले केंद्री गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कार के पलटने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची अभनपुर थाना पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा।
दुखद खबर : राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 5 की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















