रायपुर। राजधानी की बहुचर्चित सामाजिक संस्था रायपुर ब्राइट फाउंडेशन जो विधवा, तलाकशुदा, महिलाओं, विधुर पुरुषों, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग बालिकाओं, अविवाहित अधिक उम्रदराज महिलाओं, निर्धन कन्याओं, पुरुषों के पुनर्विवाह / विवाह हेतु वर्ष भर पंजीयन करती है तथा वर-वधु रिश्ते जोडऩे में सहयोग करती है। वर्ष में एक बार परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है । इस वर्ष परिचय सम्मेलन अप्रेल माह में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्था सभी जति सभी धर्म हिन्दू मुस्लिम, सिख, ईसाई, के सभी आयु वर्ग के पुनर्विवाह / विवाह हेतु काम करती है। अविवाहित महिला / पुरुष भी इसमें शामिल होते हैं। स्टार रिकार्ड बुक ऑफ इंटरनेशनल के डॉ संदीप धुप्पड़ सीईओ द्वारा इसका संज्ञान लिया गया और संस्था को 235 से अधिक विवाह तय कराने, सामूहिक विवाह, निर्धन व विकलांग बच्चियों के नि:शुल्क विवाह सम्पन्न कराने के लिए सर्टिफिकेट व मोमेंटो के लिये चयनित किया गया। वे आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भी थे। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिव डहरिया, मंत्री छ ग शासन, नगरीय प्रशासन व विकास तथा श्रम विभाग को मोमेंटो व सर्टिफिकेट को सौंप दिया। मंत्री डहरिया के करकमलों से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के खचाखच भरे हाल में यह सम्मान रायपुर ब्राइट फाउंडेशन को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री डहरिया ने रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे अन्य संस्थाओं से अलग रचनात्मक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष की मांग स्वीकार कर फाउंडेशन के कार्यालय के नवीनीकरण हेतु पांच लाख रूपये के अनुदान की घोषणा भी की। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन ने मंत्री डहरिया के हाथों अपनी सहयोगी संस्थाओं गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, महाराष्ट्र मंडल, बढ़ते कदम, सर्व सेन सभा, शिव किराया भंडार, धीरेन्द्र किराया भंडार, सुरक्षित भव: फाउंडेशन, मुकुंद रेडियो, अखिल विश्व गायत्री परिवार, रायपुर, प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ़, करुणा इंटरनेशनल, डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन, रायपुर, समाधान सिंधु, रायपुर, मधुधारा सामाजिक संस्था का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन चंदेल प्रदेश प्रवक्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर गुरु घासीदास बाबा व ममतामयी मिनीमाता के फोटो पर हार पहनाकर किया। संस्था के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को शाल, श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने घोषणा की कि विवाह हेतु जो महिलाएं आवेदन देगी उन्हें पंजीयन शुल्क में पचास प्रतिशत की छूट दी जायेगी। उक्त जानकारी डॉ मनोज ठाकुर महासचिव व किशोर जायसवाल सहसचिव ने विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि इस अवसर पर संस्था के डॉ सरिता दोशी, बिहारी लाल शर्मा, अंटू ठाकुर, तपेश जैन, भरत योगी, दमयंती देशपांडे, अंजली शितूत, गौरी अवधिया, अन्नपूर्णा शर्मा, काजल सिंग, माधुरी बोरकर, प्रीती ठाकुर, अनुराधा चौधरी, अचला स्वामी सहित सभी संस्थाओं के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930