रिश्तों के वजूद को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक मां पर आरोप लगा है कि उसके सहयोग से एक ठेकेदार ने उसकी बेटी के साथ रेप किया. बेटी की मां ठेकेदार से लिए हुए रुपयों के एहसान तले दबी हुई थी. मामला राजस्थान के जोधपुर शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र का है. ईस्ट जोधपुर के डीसीपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि डिफेंस लैब में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग पीडि़ता की मां ने थाने में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि नाबालिग सूरत में अपनी बहन के पास है. इसके बाद पुलिस टीम गुजरात पहुंची और नाबालिग को अपने साथ जोधुपर ले आई. पीडि़ता ने जब अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ठेकेदार के यहां बाई का काम करती है. पिछले साल उसकी मां ने अपनी जगह पीडि़ता को ठेकेदार के पास काम पर भेजा. वहां आरोपी ठेकेदार जीके गुप्ता नाम ने उसको हवस का शिकार बनाया. घर लौटने पर, जब नाबालिग ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तो उन्होंने चुप रहने को कहा. मां ने अपनी बेटी को घर पर ही नजरबंद कर दिया. इस बीच पीडि़ता मौका पाकर घर से भाग निकली और गुजरात में रहने वाली बहन के पास पहुंच गई. पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेने के बाद मेडिकल जांच कराई. रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जीके गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. 58 वर्षीय आरोपी ठेकेदार है. मामले में नाबालिग की मां को भी आरोपी बनाया गया है. दरसअल, अभी तक की जांच में मां द्वारा लगातार पीडि़ता को घटना की बात किसी को नहीं बताने के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930