एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी भाभी का नहाते समय चुपचाप वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने इस मामले में एफआई दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के परभणी जिले के रहने वाले आरोपी देवर के खिलाफ शनिवार को महिला की शिकायत के आधार पर हिंजवडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार जब वह नहा रही थी, तब देवर ने उसकी जानकारी के बिना उसका वीडियो बनाया और फिर बाद में कथित तौर पर वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके उसके साथ संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। और जब उसने आरोपी से संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा कि देवर ने उसके साथ मारपीट भी की। रिपोर्ट के मुताबिक घटना पिछले महीने की है। हालांकि, पीडि़ता ने तब तक कुछ भी नहीं बताया जब तक कि आरोपी देवर उसे फिर से प्रताडि़त नहीं करने लगा। इसके बाद महिला ने अपने पति को आपबीती बताई, और फिर दंपति ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की और मामला दर्ज किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930