नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने वाला और मार्च का महीना शुरू होने वाला है। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंकों में कई दिनों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम है या फिर आप बैंक जानें की योजना बना रहे हैं तो आप उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। मार्च महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 छुट्टी रविवार भी शामिल हैं। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी प?ने वाली है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।
मार्च 2022 में बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 मार्च (महाशिवरात्रि)- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

3 मार्च (लोसार)- गंगटोक में बैंक बंद

4 मार्च (चपचार कुट)- आइजोल में बैंक बंद

6 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

12 मार्च (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार

13 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

17 मार्च (होलिका दहन)- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद

18 मार्च (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

19 मार्च (होली/याओसांग का दूसरा दिन)- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद

20 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश 22 मार्च (बिहार दिवस)- पटना में बैंक बंद

26 मार्च (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार 27 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

27 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930