रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं अब पुलिस आरक्षकों पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला राजधानी के दुर्गापारा इलाके का है। अज्ञात हमलावरों ने आरक्षक हेमंत को जान से मारने की कोशिश की है। आरोपियों ने बॉटल और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। बता दें कि पीडि़त आरक्षक हेमंत पुलिस लाइन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि घर लौटते समय अज्ञात आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। इसकी शिकायत आरक्षक ने टिकरापारा थाने में दर्ज किया है। किन कारणों से उस पर जानलेवा हमला हुआ है यह अभी पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















