एक तेज रफ्तार कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे का यह मामला यूपी के बांदा से सामने आया है। कार में छह लोग सवार थे। यह हादसा बांदा की शहर कोतवाली के जमुनीपुरवा के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए उरई जा रहे थे। इस बीच बांदा में उनकी कार ट्रक में पीछे से घुस गई. वहीं, इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, कार सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए बांदा के डिप्टी एसपी नरैनी ने बताया कि कार सवार सभी लोग चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने उरई जा रहे थे उसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक्सयूवी कार जा भिड़ी, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की कानपुर जाते वक्त एंबुलेंस में मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है।
Related Posts
Add A Comment



















