रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में जारी है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। चालू रबी सीजन में 21 फरवरी की स्थिति में बीज के 73 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 28 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू रबी सीजन में बीज के अब तक 1030 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं, जिसमें से 957 सैंपल मानक स्तर के तथा  73 सैम्पल अमानक पाए गए हैं। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा राज्य के विभिन्न उर्वरक विक्रेता फर्मों से 733 नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 656 नमूनों की जांच में 628 नमूने मानक स्तर के तथा 28 अमानक पाए गए हैं। शेष 60 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह कीटनाशक औषधियों के 8 नमूने लिए गए है, जिसमें से 6 नमूने की रिपोर्ट मानक पायी गई है। शेष 2 नमूनों में से एक नमूना निरस्त कर दिया गया है, जबकि एक नमूने की गुणवत्ता रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930