छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ष्द्दह्यष्द्धशशद्य.द्बठ्ठ में सौ दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान के आठवें सप्ताह (22 फरवरी से 1 मार्च) में हमारे नायक के रूप में शिक्षक बिसे लाल को दूसरी बार चयनित किया गया है। जो कि शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा विकासखंड खडग़वां जिला कोरिया छत्तीसगढ़ में पदस्थ है। पढ़ई तुंहर दुआर अभियान में 100 दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान के अलावा गणित अधारित विडियो बनाए इसके लिए दुसरी बार स्थान मिला। शिक्षक बिसे लाल शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा के छात्र छात्राओं को खेल खेल में शिक्षा, नवाचारी गतिविधि ,टीएलएम से शिक्षा, खिलौना से शिक्षा ,प्रोजेक्ट कार्य से बच्चों को सिखा सिखा रहे हैं। साथ ही शिक्षक कोरोना काल में भी लगातार नवाचार कर शिक्षा का कार्य जारी रखा। समग्र शिक्षा के सहायक संचालक डॉक्टर एम सुधीश एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक आशीष गौतम ,जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता,डीएमसी मनोज कुमार पांडे, एपीसी श्यामा शंकर, राज चापेकर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, बीआरसी ओम शंकर पैकरा, समग्र शिक्षा रायपुर के ताराचंद जायसवाल ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930