जब भी हाथीदांत के बारे बात होती है तो सबसे पहले इसकी कीमत और यह कितने महंगे होते हैंज् ये ध्यान में आता है. आप भी जानते होंगे कि आखिर हाथीदांत काफी महंगे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन हाथीदांत में ऐसा क्या होता है कि लोग इन्हें काफी महंगे दामों में खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं.
क्यों इतने महंगे होते हैं?- वैसे देखा जाए तो इसकी कोई आंतरिक वैल्यू नहीं होती है. यानी इसमें ऐसे कोई तत्व नहीं होते हैं, जो उसे खास बनाते हो. इनकी सांस्कृति वैल्यू ज्यादा मानी जाती है और इसलिए इसे बेशकीमती माना जाता है. साथ ही इसे स्टेट्स सिंबल से जोड़ा जाता है और इसलिए इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है. इसका कोई आंतरिक मूल्य नहीं है, लेकिन इसके सांस्कृतिक उपयोग हाथी दांत को अत्यधिक बेशकीमती बनाते हैं. यह सिर्फ लग्जरी का प्रतीक माने जाने की वजह से काफी फेमस है और इसे इतने महंगे में खरीदा जाता है.
कितने के बिकते हैं हांथी दांत?- अगर हाथी दांत की कीमत के बारे में बात करें तो यह काफी महंगे बिकते हैं. इनकी कोई फिक्स रेट नहीं है, लेकिन यह काफी महंगे होते हैं. कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में 17 किलो हाथी के दांत पकड़े गए थे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में वैल्यू करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके एक किलो की वैल्यू 10 लाख रुपये है. यानी अगर हाथी दांत 10 किलो के हैं तो उसके 1 करोड़ रुपये तक देने पड़ते हैं. हालांकि, इससे हाथियों की हत्या की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है.
हाथी दांत में ऐसा क्या होता है कि ये इतने महंगे बिकते हैं? ये है इसके पीछे का कारण
Previous Articleयूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 39 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















