इस वक्त की जो एक खबर मिल रही है वह काफी हैरान कर देने वाला है। हुआ यूं कि एक पांच साल के बच्चे ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली 4 गोलियों को चाकलेट समझकर खा लिया। गोलियां खा लेने के बाद अचानक बच्चे की तबियत बिगडऩे लगी तो परिजन अस्पताल ले गये डॉक्टर को पूरी बताई। तब जाकर बच्चा स्वस्थ हुआ। यह मामला बिहार के खगडिय़ा का है जहां पांच साल के एक बच्चे ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली चार गोलियां एक साथ खा ली। बताया जा रहा है कि बच्चे ने चॉकलेट समझकर इन गोलियों को खा लिया। इसके बाद खेलने लगा। कुछ ही देर बार उसकी हालत खराब होने लगी। बच्चे को चक्कर आने लगे और वह छटपटाने लगा। हालत देखकर मां-बाप उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पूरी बात बताई। डॉक्टर ने सूझबूझ से बच्चे का इलाज किया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। खगडिय़ा सदर अस्पताल के डॉक्टर बरकत अली के सामने इस तरह का पहला मामला आया तो वह भी हैरत में पड़ गए। हैरान-परेशान मां-बाप ने अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर बरकत अली को बताया कि उनके बच्चे ने घर में रखे मैनफोर्स की गोलियों को चॉकलेट समझकर निगल लिया है। परिजनों ने बताया कि बच्चे ने एक साथ चार टैबलेट खा ली, जिससे के बाद उसका प्राइवेट पार्ट टाइट हो गया। शरीर से पसीना निकल रहा और बच्चा छटपटा रहा है। डॉक्टर अली ने परिजनों की बात सुनी तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल, उनके पास इस तरह का पहला केस सामने आया था। उन्होंने अपने एक डॉक्टर मित्र, जो पटना एम्स में चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं, उन्हें फोन किया और पूरा मामला बताया। एम्स के डॉक्टर ने सदर अस्पताल के डॉक्टर को सलाह दी कि किसी तरह से बच्चे को उल्टी कराना होगा, जिससे उसे आराम मिल सकता है। एम्स के डॉक्टर की सलाह के बाद अस्पताल में बच्चे को नमक का घोल पिलाकर उल्टी कराई गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक बच्चे को देखरेख में रखा गया। जब वह सामान्य हो गया तो डॉक्टर ने परिजनों के साथ उसे घर भेज दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि मैनफोर्स जैसी यौनवर्धक दवाएं वयस्कों के लिए होती हैं। अगर इसका सेवन बच्चे कर लें तो उनकी जान तक जा सकती है। डॉक्टर्स लोगों को सलाह देते हैं कि अगर कोई भी इस तरह की किसी दवा का सेवन करता है, तो उसे बच्चे की पहुंच से इसे दूर रखना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930