अमलेश्वर। पर्यावरण, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति ने अमलेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम से जोडऩे की मुख्यमंत्री से मांग की हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और बेहतर ढंग से संचालित हो सके। ज्ञात हो कि इस हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन वर्ष 2011 से हुआ हैं जो कि अब बारहवे वर्ष होने जा रहा हैं, बावजूद यहाँ अभी तक बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं, जिससे कि बच्चों की पढ़ाई बहुत ही प्रभावित होता हैं, इतना ही नही आज तक यहाँ नियमित नियमित चपरासी व सफाई कर्मी की भी नियुक्ति नहीं हो पाया हैं जिसके कारण से विद्यालय प्रबंधन को भी इन दोनों कर्मचारियों को मानदेय देना पड़ता हैं जिसके कारण से विद्यालय प्रबंधन को भी आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ता हैं, क्योंकि किसी भी विद्यालय की साफ सफाई के लिये ये दोनों कर्मचारियों की अति आवश्यकता होती हैं। इन्ही सब परेशानियों को देखते हुये छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष व विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य डाँ अश्वनी साहू, गीतालाल साहू, संजु साहू, प्रभु यादव, कुलदीप धीवर, कमलेश साहू, चोवा साहू कौशल वर्मा, कोमल वर्मा, सोहन साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अमलेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम हिन्दी अंग्रेजी से जोडऩे की मांग किये हैं साथ ही मुख्य मंत्री के ओएसडी आशिष वर्मा, क्षेत्र के जनपप्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, राकेश ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस पदाधिकारी, विकास वर्मा, उमेश साहू सहित अन्य जनपप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षण कराने के लिये निवेदन किये है। जिससे कि उक्त मांग शीघ्र पूरा होकर अमलेश्वर स्कूल में भी बच्चों की पढ़ाई अच्छे व सुचारु है ढंग से संचालित हो सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930