प्रमुख जूता उद्यमी के बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला ताजनगरी आगरा के थाना हरीपर्वत का है. उस पर पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और अंतरंग संबंध के वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पीडि़ता ने मुकदमे में कहा है कि पति ने सुहागरात के बाद से उत्पीडऩ किया. उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए. बाद में पता चला कि उसके अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं. विरोध करने पर सास-ससुर ने घर छोडऩे के लिए बोल दिया. पीडि़ता भी हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले प्रमुख जूता उद्यमी की बेटी हैं. उसकी शादी सात मई 2021 को खंदारी क्षेत्र के जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी. शादी के बाद पहली रात पति ने अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया. विरोध पर आक्रामक हो गया. इस कारण वो विरोध नहीं कर सकी. बाद में कई मौकों पर उसने ऐसा ही किया. वह समझ नहीं सकी की वो ऐसा क्यों कर रहा है. बाद में पता चला कि पति के अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं. उसकी कुछ तस्वीर और व्हाट्सएप चैट इस ओर इशारा करती हैं. पीडि़ता ने आरोप लगाया कि पति ने कई बार अप्राकृतिक कृत्य किया. 9 दिसंबर 2021 को पति की प्री जन्मदिन पार्टी थी. इसमें उसने जमकर शराब पी. इसके बाद उससे मारपीट की.एक दिन पति ने अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया. जब उसे पता चला तो वीडियो हटाने के लिए कहा. मगर, उसने पिटाई करके चुप कर दिया. एक दिसंबर 2021 को विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी. पीडि़त महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी पति को बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930