अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं। हम सबको मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा, जिसमें बेटा और बेटी में कोई भेद ना हो। लड़कियों को भी लड़कों के समान ही आगे बढ़ने के अवसर मिले और बराबरी का अधिकार मिले। साथ ही सभी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी।
हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां महिलाओं को बराबरी के अवसर मिल सके
Previous Articleस्थानीय उत्पादों के सहारे बन रही अलग पहचान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















