भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के थाना तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस अकादमी, चन्दखुरी, पुलिस प्रशिक्षण राजनांदगांव तथा एक पुलिस थाना सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों, पदक तथा ट्राफी एवं मैडल से नवाजा गया है। यह पुरस्कार संबंधित संस्थाओं तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग वर्षों में उनके उत्कृष्ट कार्य तथा सेवाओं के लिए प्रदाय किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कार से नवाजे गए राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नेताजी सुभाष चंन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चन्दखुरी को राजपत्रित अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 के लिए और पुलिए प्रशिक्षण राजनांदगांव को नव आरक्षकों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिए यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी दी गई है। इसी तरह सुश्री गायत्री सिंह, श्री नजमुस साकिब एवं श्री चित्रसेन सिंह खरसन को वर्ष 2019 के लिए ‘‘असाधारण आसूचना कुशल पदक’’ प्रदान किया गया है। श्री राम श्रृंगार यादव एवं श्री केसरी नंदन को वर्ष 2021 के लिए ‘‘असाधारण आसूचना कुशलता पदक’’ प्रदान किया गया है। इसी प्रकार थाना झिलमिली जिला सूरजपुर को ‘‘उत्कृष्ट थाना सम्मान 2020’’ प्रदान किया गया है, जो पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए तथा 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को 2020-21 के लिए यूनियन होम मिनिस्टर मैडल पुरस्कार दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930