छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के दौरान छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना बहाली का बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाली के ऐलान से कर्मचारी वर्गों में खुशी का माहौल है। इसी प्रकार मजदूर न्याय योजना की राशि अब 6 हजार की जगह 7 हजार रु सालाना मिलेगी। गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में किया जाएगा विकसित। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में खाद्य उत्पादों और लघु वनोपज उत्पादों की प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में उन्नत अधोसंरचना और बिजली पानी जैसी सुविधाओं के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना बहाली का ऐलान, जानिये बजट में और क्या है खास…
Previous Articleमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में रच दिया एक नया इतिहास
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















