रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल पर छत्तीसगढ़ के कूर्मियों को गुमराह करने एवं भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। महाससभा के इन द्वय पदाधिकारियों ने यहां तक कहा कि विगत नवंबर माह में आयोजित कूर्मि संझा कार्यक्रम में जिन अतिथियों को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी बताये गये थे वे वैधानिक रूप से महासभा के पदाधिकारी नहीं है। जबकि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार है। इसके बाद विगत 6 मार्च को बेमेतरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिन अतिथियों को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी बताया गया है वे है ही नहीं। इसके बाद अब अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के बैनरतले एक बार फिर दिल्ली में कूर्मि संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो कि पूर्णत: अवैध है क्योंकि इस कार्यक्रम में जिन अतिथियों को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का पदाधिकारी बताया गया है वे असल में महासभा के पदाधिकारी है ही नहीं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि इस तरह से प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष विजय बघेल पर्दे के पीछे से छत्तीसगढ़ के कूर्मियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है। जबकि समाज के सभी लोगों को विदित है कि कूर्मि संझा कार्यक्रम का आयोजन विजय बघेल के नेतृत्व में किया जाता है, लेकिन अब वे पर्दे के पीछे से सारा खेल खेल रहे है। महासभा के इन द्वय पदाधिकारी उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित किया गया है जिसकी प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के समस्त फिरका प्रमुख, डीजीपी छत्तीसगढ़, समस्त जिलाधिकारी एवं समस्त पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया गया है। पत्र में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिसका पंजीयन क्रमांक 3952 दिनांक 17.09.2012 जो केन्द्रीय कार्यालय श्री बैस कूर्मि भवन महादेव घाट रोड सुंदर नगर रायपुर में स्थित है जिसे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा पंजीयन क्रमांक 220 /1984-85 से संबद्ध बताया जा रहा है जो सर्वथा असत्य एवं अवैध है। इनके द्वारा अपने कार्यालयीय पत्र में उक्त पंजीयन एवं अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम का दुरुपयोग करते हुए सर्व फिरका कूर्मि समाज को गुमराह किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से अनुचित है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930