इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आज की महिला कोई भी काम करने में सक्षम हैं। आज की औरतें फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी पर्सनैलिटी को दिखाती हैं। आपको सुनने में शायद थोड़ा अजीब लगेगा मगर हां आज के मर्द भी औरतों की खूबसूरती से ज्यादा उनके खास गुणों से जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। ऐसे में इन बातों को देखते हुए वे उन्हें पार्टनर के रूप में चुनते हैं। ऐसे में सामने वाले को आकर्षित करने के लिए अपनी खूबसूरती के साथ हर महिलाओं को कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
एक्टिव
पुरुष एक्टिव महिलाओं पर जल्दी ही आकर्षित होते हैं। उन्हें ऐसी महिलाएं पसंद आती हैं जो हर काम को जल्दी व अच्छे से करने में सक्षम हो। इसके अलावा आलसी व महिलाओं वे दूर भागना सही समझते हैं। इसलिए आप हमेशा ही एक्टिव रहे।
समझदारी से काम लेने वाली
पुरुषों को आमतौर पर ऐसी महिलाएं पसंद आती है जो सोच-समझकर फैसले हैं। इसके साथ ही जो किसी की मदद लिए बिना अच्छे से घर-परिवार को संभाल पाएं।
अपनी महक का रखें ध्यान
आमतौर पर महिला के पास से आने वाली महक किसी भी पुरुष को दीवाना बनाने का काम करती है। इनके विपरित अगर महिला से अजीब की गंध आए तो वे पुरुषों को उनसे दूर भगाने का काम करती है। इसीलिए अपनी पर्सनल हाइजिन का खास ध्यान रखें। आप चाहे तो अपने कैरी बैग में बॉडी स्प्रे, लोशन, पर्फ्यूम आदि रख सकती हैं।
संयम से लें काम
माना कि महिलाओं को शॉपिंग करना, घूमने जाना, सरप्राइज आदि का बेहद शौक होता हैं। मगर इसके लिए उनको संयम रखना जरूरी होता है। धैर्य करने से हो सकता हैं कि आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी दें। अगर आप किसी चीज को लेकर पीछे ही पड़ जाएंगी तो वे आपसे दूर भाग सकते हैं।
एक प्यार भरी मुस्कुराहट जरूरी
कहते हैं एक प्यार भरी मुस्कुराहट सामने वाला का पूरा दिन बना देती है। वे उदासी भरे माहौल में भी नई जान फूंक देती है। इसके साथ ही पार्टनर एक पल में ही दीवाना हो जाता है। ऐसे में आप भी रोजाना सुबह अपनी साथी को एक प्यारी सी मुस्कान जरूर दें। इससे रिश्ते में भी मिठास व मजबूती बनी रहती है।
इज्जत करने वाली
हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उनके परिवार का मान-सम्मान करें। ऐसे में आप भी पार्टनर की फैमिली को अपना परिवार समझकर उनसे घुल-मिलकर रहे। उनकी इज्जत करें। यकीन मानिए आपकी तरफ की ये कोशिश आपको पार्टनर के और करीब ले जाने का काम करेगी।
प्यार से बात करने वाली
पुरुषों को कभी भी ऐसी लड़की पसंद नहीं आती तो दूसरों के सामने की लडऩे या बदतमीजी करने लगे। इससे रिश्तों में खटास भी आ सकती है। ऐसे में हमेशा पार्टनर व सभी के साथ प्यार से बात करें और रहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031