रायपुर। निर्वाचन आयोग ने खौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए घोषणा के अनुसार इसी सीट पर उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। बता दें कि खैरागढ़ विधायक रहे देवव्रत सिंह का 4 नवंबर 2021 को निधन हो गया था। दिल का दौरा पडऩे के चलते देवव्रत का निधन हुआ था। वे जेसीसीजे से विधायक थे। देवव्रत सिंह के निधन के बाद से खैरागढ़ सीट खाली है, जिसके लिए आज निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ राज परिवार के सदस्य थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे देवव्रत सिंह ने बाद में पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ज्वाइन कर ली थी। पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया और जीत दर्ज करने में सफल रहे।
खैरागढ़ विधानसभा के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी मतगणना
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















