What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज अभनपुर बेलर परिक्षेत्र का 27 वां वार्षिक सम्मेलन ग्राम रवेली के बाजार चौक में 12 मार्च दिन शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें सर्वप्रथम समाज के ईष्ट देवी- देवताओं की पूजा अर्चना कर सम्मेलन को प्रारंभ किया गया। समाज के पंचगणों व सदस्यों की उपस्थिति में नये पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें समाज अध्यक्ष के रुप में श्री कल्याण निर्मलकर को चुना गया साथ ही अन्य सभी पदों का चुनाव किया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा उद् बोधन, सामाजिक प्रकरण पर विचार के साथ-साथ वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री घनश्याम निर्मलकर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ओमेश्वरी निर्मलकर, सचिव जनक राम, संरक्षक झुमुक राम, उपाध्यक्ष कल्याण व मनहरण निर्मलकर, कोषाध्यक्ष गणेश राम, सहसचिव नारायण प्रसाद, सलाहकार पुरण निर्मलकर, महामंत्री खूबचंद, संगठन मंत्री गोकुल राम, मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार, लाकेश कुमार साथ ही अतिथि के रुप में आये चूड़ामणि निर्मलकर (रायपुर से) ग्राम रवेली के सरपंच चंद्रकांत सोनकर उपसरपंच गोविंद राम साहू, पाटन परिक्षेत्र समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण निर्मलकर, जी.जामगांव परिक्षेत्र समाज के अध्यक्ष पुनऊ राम निर्मलकर साथ ही समाज के सभी पंचगण व सदस्यगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार निर्मलकर द्वारा दिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930