घर से भाग रहे प्रेमी युगल लोगों को पीछा करते देख पानी भरे गड्ढे में कूद गये। पानी में डूबने से जहां युवक की मौत हो गई वहीं लोगों ने युवती को बचा लिया। पीएचसी में उसका इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि सुपौल जिले के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के बाजार से एक युवती बुधवार तड़के घर से भाग गई। उसे घर की दीवाल कूदते किसी परिचित ने देख लिया। इधर, लड़की अपने प्रेमी भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र निवासी राजा हसन के साथ ऑटो से निकली, उधर परिचित की जानकारी के बाद लड़की की खोजबीन शुरू हो गई। घरवालों ने कुछ पड़ोसियों के साथ सभी रास्तों में लड़की को खोजने निकले। एक पेट्रोल पंप पर ऑटो में तेल लेने के दौरान कुछ परिचित पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। परिचितों को देख पकड़े जाने के डर से प्रेमी युगल ने पंप की चहारदीवारी को छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया। छलांग लगाते ही पंप के पिछले भाग में बने पानी भरे गहरे गड्ढ़े में डूब गये। युवक को पानी डूबता देख युवती भी पानी में कूद गई। पंप पर खड़े कुछ लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। युवती को तो सही सलामत बाहर निकाल लिया गया लेकिन जब तक युवक को निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30