What's Hot

रायपुर। होली त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है क्योंकि इनको सबक सिखाने पुलिस ने कमर कस ली है। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा गाइडलाइन जारी कर दिया गया है जिसमें नियमों के तहत लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि आने वाले 17 मार्च की रात होलिका दहन एवं 18 को रंगों का त्यौहार होली मनाया जायेगा। होली को लेकर जारी पुलिस गाइडलाइन के अनुसार होली में मुखौटा और स्प्रे बैन रहेगा, वहीं मुखौटा बेचा तो दुकान सील होगी। बता दें कि पुलिस ने 250 बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेल में डाल दिया है। वहीं निगरानी, गुंडा बदमाश और वारंटी की पुलिस ने सूची तैयार की है। जानकारी के अनुसार शहर के हर थाने में 10 से ज्यादा बदमाशों पर कर्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग हुड़दंगियों की जानकारी 94791 91099 नंबर पर कॉल कर दे सकेंगे। इसके अलाव पुलिस ने एक बार पर 3 सवारी मिलने से जब्त की कार्रवाई करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930