राजिम। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के मांग पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण अध्यक्ष दलेश्वर साहू (केबिनेट मंत्री दर्ज प्राप्त) के अनुशंसा पर लगभग 80 लाख रुपए की विभिन्न विकास कार्य स्वीकृति किया गया है।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू अपने क्षेत्र में निरन्तर दौरा कर आमजनों से मिलकर उनके समस्याओं को नजदीकी से समझ कर उनके निराकरण करने का भागीरथी प्रयास करते हुए विकास के अथक मेहनत और प्रयासरत रहती हैं।
विकास कार्यों में छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत खैरझिटी आश्रित ग्राम गिधनी में आदिवासी समाज सार्वजनिक भवन निर्माण 6लाख रुपए, ग्राम पंचायत सरकड़ा आदिवासी समाज सार्वजनिक भवन निर्माण 6लाख रुपए, ग्राम पंचायत बारुका में छ. ग.प्रशिद्ध लोकगायक स्व.मिथलेश साहू स्मृति संस्कृति भवन 10लाख रु.स्वीकृति प्रदान किया गया है।
राजिम विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के द्वारा कुल 80लाख रु.की विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृति मिला हैं।
श्रीमती लक्ष्मी साहू ने डोंगरगांव विधायक एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू का राजिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 80 लाख रुपए स्वीकृति प्रदान करने लिए ह्रदय से आभार जताया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930