रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने आज सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम रायपुर का बजट पेश किया। विपक्ष की गैर मौजूदगी में महापौर एजाज ढेबर ने 1475 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। नगर निगम के बजट में आपदा राहत निधी के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आवास योजना के लिए 3 सौ 10 करोड़, अमृत मिशन योजना के लिए 1 सौ 99 करोड़ रूपए, सॉलिड वेस्ट डोर टू डोर कलेक्शन के लिए 42 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नाला निर्माण के लिए 50 लाख का प्रावधान, कुछ जगहों पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 8 करोड़ का प्रावधान, चौराहों के सौंदर्यीकरण और नए मार्ग निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। वहीं ष्टरू द्वारा घोषित योजनाओं के लिए 180 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के किये डेढ़ करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके पहले रायपुर नगर निगम में मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होते ही भजपा के पार्षदों ने सम्पतिकर, यूजर चार्ज और गोलबाजार के मामले को लेकर सभापति से जबाब मांगने के लिए निवेदन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला तो भाजपा के पार्षदों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के आठ पार्षदों ने टेबल के ऊपर खड़े होकर हंगामा करने करने लगे। इस पर सभापति ने आठों पार्षदों के निलंबित कर दिया था।
Previous Articleजनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : सुश्री उइके
Next Article दंतेवाड़ा में मुठभेड़, दो महिला माओवादी ढेर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















