What's Hot

शहर के एक रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया जनता सिनेमा चौक के पास स्थित बिरयानी हाउस में ग्राहकों को बिरयानी की जगह कुछ और ही परोसा जाता था। जी हां, बिरयानी हाउस में वही ग्राहक जाते थे, जिनकी नियत में खाने की भूख नहीं होती थी, वहां परोसा जाता था जिस्म। पुलिस ने मौके से दो कॉलगर्ल्स को युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने बिरयानी हाउस के मैनेजर और आधा दर्जन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया, जो बिरयानी की आड़ में कुछ और ही खाने आये थे। पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने देह व्यापार रैकेट चलने की सूचना मिलने पर बिरियानी हाउस में छापेमारी की। पुलिस ने जब छापेमारी की तो बिरयानी हाउस में बने कमरों में दो लड़कियों दो ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं। इसके साथ ही कमरे से शराब के टेट्रा पैक के दो पैकेट और कुछ खाली बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान लड़कियों और लड़कों के साथ शराब और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जनता सिनेमा चौक स्थित बिरियानी हाउस में सेक्स रैकेट का काम चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना, महिला थाना समेत दर्जनों पुलिस बल के साथ बिरयानी हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के बाद बिरियानी हाउस को सील कर दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है और साथ में पकड़े गए युवकों का भी मेडिकल हो रहा है। पुलिस मामले की विधि सम्मत कार्यवाही कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930