रायपुर। चंद्रनाहू (चन्द्रा) कुर्मी समाज के अध्यक्ष धनीराम चंद्राकर ने सामुदायिक भवन एवं छात्रावास भवन के लिए शीघ्र भूमि आबंटन किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाज के सामुदायिक भवन एवं छात्रावास भवन के लिए जमीन आबंटन से संबंधित कार्यों में विलंब हो रहा है। इस संबंध में श्री चंद्राकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जमीन आबंटन संबंधी कार्यों में हो रहे विलंब से अवगत करा चुके है। इसके बाद भी इस कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को सामुदायिक भवन एवं छात्रावास भवन के लिए जमीन आबंटन के कार्यों में हो रहे विलंब से अवगत कराया है। पत्र में श्री चंद्राकर ने आगे लिखा है कि चंद्रनाहू (चन्द्रा) कुर्मी समाज को ग्राम अमलीडीह स्थित खसरा नंबर 226/1 के भाग रकबा 25000 वर्गफुट पर विगत 10 वर्षों से काबिज है एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण उक्त भूमि पर किया गया है। उक्त खसरा की भूमि आबंटित किये जाने आवेदन पत्र पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को दिनांक 20.11.2012 को दिया गया है। वर्तमान में भूमि आबंटन नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दिनांक 18.05.2020 को भूमि आबंटन करने पत्र दिया गया है, किंतु भूमि आबंटन आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है। अत: मुख्यमंत्री से निवेदन है कि ग्राम अमलीडीह स्थित खसरा नंबर 226/1 का भाग रकबा 25000 वर्गफुट भूमि जिस पर चंद्रनाहू (चन्द्रा) कुर्मी समाज काबिज है उक्त भूमि आबंटन बाबत अनापत्ति प्रमाण पत्र नगर पालिक निगम रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण एवं संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर द्वारा दिया गया है। अत: चंद्रनाहू (चन्द्रा) कुर्मी समाज को ग्राम अमलीडीह स्थित खसरा नंबर 226/1 का भाग में प.ह.नं. 114 रकबा 25000 वर्गफुट भूमि सामुदायिक भवन एवं छात्रावास भवन हेतु निशुल्क आबंटित किये जाने की कृपा करेंगे। इस संंबंध में माननीय महोदय के समक्ष में केन्द्रीय अध्यक्ष रामरतन चंद्रा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर भूखण्ड आबंटन करने निवेदन कर दिनांक 14.01.2021 को आवेदन भी दिया गया है किंतु आज पर्यंत भूमि आबंटन बाबत कोई कार्यवाही की जानकारी अप्राप्त है। पत्र के अंत में श्री चंद्राकर ने शीघ्र ही भूूमि आबंटन करने की मांग की है।
चंद्रनाहू (चन्द्रा) कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन एवं छात्रावास भवन के लिए शीघ्र ही भूमि आबंटन किया जाये-धनीराम चंद्राकर
Previous Articleआमचो बस्तर क्रिकेट प्रतियोगिता : लोहण्डीगुड़ा युवोदय विजेता
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















