What's Hot

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदनवाड़ा कांड की रिपोर्ट सदन में पेश की। पेश रिपोर्ट में मदनवाड़ा कोरकोट्टी और पुलिस थाना मानपुर में हुए नक्सली हमले की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट और सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा है। घटना में तत्कालीन एसपी वीके चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे। मदनवाड़ा जांच आयोग की रिपोर्ट में निलंबित एडीजी मुकेश गुप्ता को दोषी ठहराया गया था। न्यायिक जांच आयोग ने मुकेश गुप्ता को मिलने वाले पुरस्कार पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सदस्य और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निगम की ओर से गोल बाजार के व्यापारियों से विकास शुल्क वसूली करने का मुद्दा उठाया। अग्रवाल के मुताबिक व्यापारियों से 1000 के साथ विकास शुल्क की वसूली की जा रही है। इस पर मंत्री शिव कुमार डहरिया ने गोल बाजार को बेचकर पैसा वसूली करने के आरोपों को गलत बताया। दोरनापाल में स्वामी अग्निवेश के साथ घटित घटना की जांच रिपोर्ट भी पेश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक ताड़मेटला में 160 घर जलाए गए थे। बता दें जांच रिपोर्ट न्यायमूर्ति टीपी शर्मा की अध्यक्षता में बनी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आगजऩी के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। रिपोर्ट में तत्कालीन एसएसपी शिवराम प्रसाद कल्लुरी को क्लीन चिट देती है। जांच आयोग के मुताबिक स्वामी अग्निवेश के विरोध के लिए एसआरपी कल्लूरी ने किसी को नहीं उकसाया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930