What's Hot

  • पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। होली में रंगों का काफी महत्व होता है। हर रंग कुछ कहता है। इस बार आप चाहें तो अपनी राशि के अनुसार होली के रंगों का चुनाव कर सकते हैं।

मेष राशि वालों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं मिथुन राशि के लोगों के लिए हरा रंग काफी मुफीद है।

होलिकोत्सव पर ग्रहों के रंगों से अपनी राशि अनुसार खेलें होली
1. मेष राशि:- इस राशि वालों को लाल रंग से होली खेलना चाहिए।
2. वृष राशि:- इस राशि वालों को हल्के गुलाबी या हल्के नीले रंग से होली खेलना चाहिए।
3. मिथुन राशि:- इस राशि वालों को हरे रंग से होली खेलना चाहिए।
4. कर्क राशि:- इस राशि वालों को हल्का पीला,केसरिया रंग से होली खेलना चाहिए।
5. सिंह राशि:- इस राशि वालों को लाल,पीला अथवा नारंगी रंग से होली खेलना चाहिए।
6. कन्या राशि:- इस राशि वालों को हरे रंग से होली खेलना चाहिए।
7. तुला राशि:- इस राशि वालों को हल्का पीला,गुलाबी या नीले रंग से होली खेलना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि:- इस राशि वालों को गहरे लाल रंग से होली खेलना चाहिए।
9. धनु राशि:- इस राशि वालों को पीले रंग से होली खेलना चाहिए।
10. मकर राशि:-इस राशि वालों को भूरे अथवा नीले रंग से होली खेलना चाहिए।
11. कुम्भ राशि:-इस राशि वालों को काले अथवा गहरे नीले रंग से होली खेलना चाहिए।
12. मीन राशि:- यह सौम्य राशि है।इस राशि वालों को पीले रंग से होली खेलना चाहिए।

होली पर बरतने वाली विशेष सावधानियां
1. होली के दिन प्रातः काल हींग के पानी से मुख शोधन करना चाहिए।
2. प्रातः काल हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।
3. प्रातः काल अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए।
4. होली जलाते समय अपने ऊपर से लौंग वारकर होली की अग्नि में डालें।
5. इस दिन हनुमानजी को चोला एवं भैरव जी पर तेल अवश्य चढ़ायें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930