What's Hot

रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 8 मई, 2022 रविवार को 11 सौ दीपों से महाआरती हेतु तैयारी बैठक संगठन के प्रादेशिक कार्यालय प्रोफेसर कालोनी, रायपुर में प्रांताध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
कार्यक्रम के संयोजक नितिन कुमार झा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुए उपस्थितजनों से कार्यक्रम को बेहतर एवम् आकर्षक बनाने हेतु सुझाव मांगे.
उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सुझावों में संत-महात्माओं, विप्र समाज प्रमुखों को विशेष रुप से आमंत्रित करने, भजन मंडली, भजन गायक की प्रस्तुति, विभिन्न तरह के स्टॉल लगाकर विप्रजनों व्यवसाय को प्रोत्साहन, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला जैसी प्रतियोगिता करवाने आदि सुझाव प्राप्त हुए.
संगठन के संस्थापक व मार्गदर्शक स्व. श्री अजय त्रिपाठी जी की प्रतिमा स्थापना एम.आर. कालोनी, टैगोर नगर, रायपुर स्थित उद्यान में किया जाना है. बैठक में प्रतिमा अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा कराने व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भी चर्चा की गई.
बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, फूलों की पंखुड़ियां बरसा कर होली की शुभकामनायें दीं एवम् स्वल्पाहार का आनंद लिया.
बैठक में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष अरविन्द ओझा, कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा, महिला प्रांताध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, ओमप्रकाश मिश्रा, राजेश सिंह, सुनील ओझा, उपाध्यक्ष मिथिलेश रिछारिया, साधना उपाध्याय, ललिता ठाकुर, विनोद ठाकुर, माही शर्मा, कल्पना मिश्रा, मीनाक्षी उपाध्याय, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, संगीता शर्मा, राधा तिवारी, राघवेन्द्र पाठक, विनोद तिवारी, उमेश शर्मा, राम तिवारी, अभिषेक शर्मा, शिवम उपाध्याय, रिषभ पाण्डेय आदि विप्रजन उपस्थित थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930