मेरी पत्नी ने मुझसे बेवफाई की है। मैं अब इसके साथ नहीं रह सकता हूं। हो सकता है कि मेरे साथ कुछ अनहोनी हो जाए। अब चाहे मुझे जेल हो जाए या नौकरी चली जाए। लेकिन मैं इस बेवफा के साथ नहीं रह सकता। सरकारी महकमे में इंजीनियर पति ने पत्नी पर ऐसे आरोप लगाए हैं। परिवार परामर्श केंद्र में इंजीनियर पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में इंजीनियर दंपती का मामला खास रहा। दोनों ही सरकारी महकमों में इंजीनियर हैं। पति का आरोप है कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। अपने मोबाइल में सहेलियों के नाम से बॉयफ्रेंड का नंबर सेव करके रखती है। पति काउंसलर्स के सामने लगातार रोए जा रहा था। उसका कहना था कि दोनों की लव मैरिज थी। दो बच्चे हैं। पत्नी के लिए उसने अपने माता-पिता तक को छोड़ दिया था। मैं अब इस महिला के साथ नहीं रहना चाहता हूं। वहीं पत्नी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। पत्नी का कहना है कि पति साइकी है। सपनों में जीता है। उसके साथ मारपीट तक करता है। घर से कई-कई दिनों से गायब रहता है। पिछले दस सालों से झेल रही हूं। वहीं प्रभारी कमर सुल्ताना ने पति की शिकायत को ले लिया है। तीन काउंसलिंग करायी जाएंगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031