What's Hot

पांडुका। शा. उच्च माध्यमिक विद्यालय पांडुका में राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के द्वारा बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय में बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किए जाने पर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली तथा पूरा विद्यालय हर्ष में नजर आया। संस्था के विकलांग छात्र लकेश निषाद को कीट प्रदान किया गया। नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि बेटियां समाज ही नहीं देश का भविष्य है तथा बेटियां दो घरों का नाम रोशन व भविष्य सुदृढ़ करती हैं जब पिता के घर में होती है तो पिता का नाम रोशन करती है तथा ससुराल जाने के बाद अपने ससुराल वालों का नाम रोशन करती हैं। निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में बालिकाओं के साथ आए अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि बालिकाएं हमारे देश का भविष्य उज्जवल कर सके। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू, शिक्षा समिति अध्यक्ष खोवा लाल शर्मा,सरपंच दुजेश्वर ठाकुर, उपसरपंच भावनी शंकर सोनी, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षकाएँ सहित बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31