पूर्व पार्षद का बेटा संदिग्ध तरीके से लापता हो गया है। 9वीं क्लास का छात्र श्रेयस जलकारे घर से सायकल लेकर निकला था। वहीं अब तक पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी है। शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर का मामला है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद विजय जलकारे का बेटे श्रेयस जलकारे खेलने जा रहा हू कहकर सायकल लेकर निकला था। बेटे का पता नहीं चलने पर घर वालों ने उसके दोस्तों और परिजनों से बात की, लेकिन श्रेयस का कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं अब मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस श्रेयस जलकारे की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















