
राजिम। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने भगवान महाकाल के दर्शन परिवारिक सदस्यों के साथ किए। पुजारी के आचार्यत्व में उन्होंने गर्भगृह में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर रंग पंचमी में रंगों से स्नान करवाया।भगवान महाकाल से राजिम क्षेत्र की जनता के अमन चैन और खुशहाली की कामना किए।



















