इस बार मौसम में गर्मी की तपिश लोगों को पिछले कुछ सालों के मुकाबले ज्यादा सता रही है. मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों की तौबा करा दी है. आलम यह है कि दोपहर होते होते मारे गर्मी के सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते हैं. मानों लोग गर्मी से बचने के लिए अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं. जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी काफी रौद्र रूप दिखाने वाली है. यहां तक की कई जगहों पर तो पारा 42 डिग्री के भी पार जा सकता है.
अभी बारिश की दूर दूर तक भी कोई उम्मीद नजर नहीं
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में चलने वाली गर्म हवाओं की स्थिति गंभीर रूप ले सकती है. मौसम विभाग से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक क्योंकि अभी बारिश की दूर दूर तक भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, लिहाजा गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली. मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में हवाओं की गति सुस्त रहेगी, जबकि टेंप्रेचर में इजाफा देखने को मिलेगा. गर्म मौसम से फिलहाल राहत मिलने की कतई उम्मीद नहीं है, क्योंकि बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. जबकि, दिल्ली उससे सटे हरियाणा व राजस्थान में लू चलने की संभावना है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31