• चैत्र नवरात्रि के दौरान वास्तु के कुछ उपाय करने से आपको सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.

आइए जानते हैं वास्तु के इन उपायों के बारे में

– चैत्र नवरात्रि के दौरान घटस्थापना उत्तर या पूर्व दिशा में करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है

– नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग 9 दिनों तक घर में अखंड ज्योति जलाते हैं. इसे आप सिर्फ माता के ही आगे नहीं बल्कि घर में कहीं भी जला सकते हैं. ध्यान रहे कि अखंड ज्योति को हमेशा घर की आग्नेय कोण दिशा में रखा जाना चाहिए. 9 दिनों तक इस दिशा में अखंड ज्योति जलाने से घर में सकारात्मकता आती है. साथ ही आपको शत्रुओं से छुटकारा मिलता है. ऐसा करने से शत्रु आपपर हावी नहीं होते. इससे घर में होने वाले कलह भी दूर होते हैं.

– नवरात्रि के दौरान लोग घर में माता के पदचिह्न लगाते हैं. दिवाली पर भी यह ऐसा किया जाता है. लेकिन कई बार लोग इन्हें लगाते समय गलती कर देते हैं और इन पदचिह्नों को घर से बाहर की और जाते हुए लगाते हैं. यह काफी गलत माना जाता है. ऐसे में माता के पदचिह्नों को घर के अंदर आते हुए लगाना चाहिए. इससे आपके घर में धन का आगमन होगा.

– अगर आप चाहते हैं कि हर जगह आपका मान-सम्मान किया जाए और आपका मन शांत रहे तो इसके लिए नवरात्रि के दौरान घर की उत्तर दिशा की तरह ओम का चिह्न बनाने से आपको काफी फायदा मिलेगा. ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और मन शांत और खुश रहेगा. आप नवरात्रि के बाद भी ओम के इस चिह्न को बनाए रख सकते हैं.

– नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर 9 कन्याओं का पूजन किया जाता है. इन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के 9 स्वरुपों के समान माना जाता है. ऐसे में इस साल अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते समय उन्हें दक्षिण दिशा की ओर बैठाएं. ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31