नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है. ईमेल की जांच हृढ्ढ्र को दे दी गई है. खुफिया सूत्रों के हवाले से प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को धमकी भरा ई-मेल मिला है. ईमेल करने वाले ने कहा है कि वो आत्महत्या कर रहा है, जिससे इस साजिश का पर्दाफाश ना हो सके. प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए तैयार हैं. इनके पास 20 स्लीपर सेल मौजूद हैं. कुल 20 किलो आरडीएक्स है. मेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है. मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के कई आतंकियों से संबंध हैं. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है. जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है. ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मुंबई ब्रांच को आया है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है. ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा, मचा हड़कंप
Previous Articleमनरेगा में होगी 11 नए लोकपालों की भर्ती
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















