नवरात्रि पर देवी मंदिरों में जय माता दी गंूज है। कोरोना काल के बाद यह पहला चैत्र नवरात्रि है जिसमें बिना पाबंदी के भक्त माता के दर्शन कर पा रहे है। इस लिहाज से भक्तगण बड़ी संख्या में आज नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में पहुंच रहे है। इसी कड़ी में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दो साल के बाद यह पहला मौका है जब बिना कुछ पाबंदियों के भक्त आसानी से मां दंतेश्वरी के दर्शन कर रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन केवल दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आपको बता दें कि बीते 2 साल कोविड की वजह से लोग धार्मिक स्थलों पर नहीं जा पा रहे थे। लेकिन, इस साल चैत्र नवरात्र पर भक्तों की आस्था का ख्याल रखते हुए बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई है।
नवरात्रि पर देवी मंदिरों गूंजा जय माता दी, दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















