छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा 9 मार्च विधानसभा सत्र के दौरान बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक घोषणा किया गया जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के शिक्षक (संवर्ग) काफी उत्साहित हैं । पुरानी पेंशन लागू किये जाने से 3लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे , इस ऐतिहासिक निर्णय से उनके परिजन भी उत्साहित हैं । माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा NPS को बंद करके OPS लागू किये जाने पर छत्तीसगढ़ के 12 संगठनों द्वारा साझा मंच — छत्तीसगढ़ शिक्षक (संवर्ग ) / पंचायत सचिव मंच के बैनर तले विगत 29 मार्च को इंडोर स्टेडियम रायपुर में आभार महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पेंशन पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार एवम सम्मान किया गया ।

इसी तारतम्य में पाटन विधानसभा क्षेत्र एवम दुर्ग जिले के शिक्षक संवर्ग द्वारा रेस्ट हाउस पाटन में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का गुलदस्ता एवम आभार पत्र भेंटकर भव्य स्वागत एवम सम्मान किया गया । आभार एवम सम्मान प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा के नेतृत्व में किया गया । प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा , जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र गंजीर , जिला संयोजक विनोद सिन्हा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया कि पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि 1998 से दी जाए , उन्होंने इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए सार्थक निर्णय लेने की बात कही , पाटन विधानसभा में एक बड़ा आभार महासम्मेलन कराने चर्चा हुई जिसके लिए बहुत ही जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी से सहमति लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जायेगी । उन्होंने रायपुर में किये गए आभार महासम्मेलन की प्रशंसा की एवम प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों को बधाई दिया । माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार एवम सम्मान करने प्रमुख रूप से प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा , जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र गंजीर , जिला संयोजक विनोद सिन्हा , कुशल किशोर निर्मलकर , घनश्याम पटेल , वीरेंद्र साहू , कमलेश साहू , दुष्यंत वर्मा सहित जिले एवम ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31