रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष लॉ.एस.एन.पटेल एवं प्रांतीय सचिव अजय कुमार झारिया द्वारा एवं संयुक्त हस्ताक्षति ज्ञापन पावर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक को सौंपकर उसकी प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री/ऊर्जा मंत्री एवं कंपनीज के अध्यक्ष एवं समस्त प्रबंध निदेशकों को सौंपते हुए मांग की गई है कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 1 जनवरी से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा कर दी गई है एवं केन्द्र सरकार द्वारा तत्संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। जैसे कि हमारे पावर कंपनीज की व्यवस्था चली आ रही है कि जैसे ही केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा की जाती है। वैसे ही हमारे पावर कंपनीज द्वारा उसका अनुकरण करते हुए पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों पेशनरों को उपरोक्तानुसार 1 जनवरी से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित अप्रैल 2022 माह के वेतन के साथ प्रदान करने संबंधी आदेश यथाशीघ्र जारी किया जावे।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव के इस धनात्मक प्रयास के लिए संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सर्वश्री आनंद सोनी, पीके कौशिक, पीएल राठौर, एआर साहू, यूसी त्रिपाठी, एमए कुरैशी, आरएल कर्ष, बीके सिन्हा, आरके विश्वकर्मा, अशोक सिंह, डीपी मिश्रा, जीपी कुशवहा, एसके पटेल, आरके झारिया, टीके दास, पीडी महंत, एसके भोई, एके श्रीवास्तव, हरिचंद यादव, आरके सोधिया, के श्रीनिवास राव, उमेश पटेल, बृजभान पटेल, आरडी पटेल, पीतांबर वर्मा, एसआर जगत, गजेन्द्र बांधी आदि समस्त पदाधिकारियों एवं पावर कंपनीज के समस्त कर्मचारियों /अधिकारियों ने लॉ.एस.एन.पटेल एवं अजय कुमार झारिया का आभार माना है।
पावर कंपनीज के कर्मचारियों अधिकारियों पेंशनरों को 1 जनवरी 2022 से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की विद्युत कर्मचारी कांग्रेस ने
Previous Articleभूपेश है तो भरोसा है से गूंजा टाउन हाल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















