कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता आपसी प्रेम और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन जब दोनों में से किसी एक का विश्वास टूटता है तो दोनों के बीच मनमुटाव हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से सामने आया है जहां पति-पत्नी एक-दूसरे चरित्र पर शंका करते थे। इसके चलते दोनों के बीच आये दिन झगड़े होते थे। इसी झगड़े का नतीजा यह निकला कि पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर के सिर्रिकला निवासी भूषण दास मानिकपुरी की पत्नी गीता बाई की 31 मार्च को मौत हो गई। इस पर भूषण थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि गीता बाई 5-6 दिन से बुखार से पीडि़त थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि गीता को बुखार नहीं था बल्कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की तो जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे। इसके चलते एक ही घर में रहकर भी अलग-अलग खाना बनाते थे। इसके बावजूद दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर भूषण को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की 31 मार्च को चरित्र शंका को लेकर फिर गीता ने झगड़ा शुरू कर दिया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी की दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच गुस्से में आकर पति ने मवेशी बांधने वाली रस्सी से गीता का गला घोंट दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031