रायपुर । जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्रीमती धनवती यादव ने आज शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की तथा उन्हें देवभोग क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शिक्षकों की बड़ी कमी है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा है स्कूलों में बाउंड्री वाल की कमी के कारण स्कूलों के लिए भूमि का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। स्कूल क्षेत्र में ग्राउंड होना अति आवश्यक है ताकि बच्चे खेल कूद कर स्वस्थ एवं साहसिक बने स्कूलों में साइकिल वितरण का काम को अति शीघ्र पूरा किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उसका वितरण छात्रों कराया जाए साथ ही क्रीडा के क्षेत्र में भी हमारा क्षेत्र बहुत पीछे है ऐसी स्थिति में क्रीडा अधिकारी नियुक्त किए जाएं शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाए ताकि उन्हें लगे कि अब हमारे पढ़ाने वाले आ गए। श्रीमती यादव ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया तथा उन्हें अति शीघ्र देवभोग क्षेत्र का प्रवास कर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने की बात कही। श्रीमती यादव ने क्षेत्र में प्रवास हेतु आमंत्रित भी किया, मंत्री जी ने उनके बातों को गम्भीरता से सुनते हुए शीघ्र देवभोग क्षेत्र प्रवास कर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल चैनल के संपादक एवं छत्तीसगढिया सर्व समाज के प्रवक्ता चंद्र भूषण वर्मा, कुमारी बिंदेश्वरी यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031