बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। और यह राहत भरी खबर यह है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। आज छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के असार है। आने वाले दो दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। इधर मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के असार से रात के तापमान में पारा 1.4 डिग्री लुढ़का है। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके बाद 17 अप्रैल से फिर से लू चल सकती है।
कई इलाकों में तेज हवाएं शुरू
छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के असर से गुरुवार को कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं आज और कल भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो द्रोणिका के चलते बादल छाए रहेंगे। आने वाले दो दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। फिलहाल तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930