What's Hot

शराब लत छुड़ाने के लिए भर्ती किये गये मरीज ने डॉक्टर पर कैंची से हमला कर दिया। हालांकि डॉक्टर को इस हमले में मामूली खरोच आई है। मामला दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल का है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले में डॉक्टर ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में एक मरीज ने एक डॉक्टर को चाकू मार दिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी कुलदीप सिंह (40) को 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ताकि उसे शराब की लत से मुक्ति मिल सके और उसका कभी-कभार पडऩे वाले दौरे का इलाज भी हो सके। डीसीपी बंसल ने कहा कि अस्पताल में जब डॉ. विपिन झा उसका इलाज करने आए, तो मरीज हिंसक हो गया और उसने इलाज से बचने की कोशिश की और अस्पताल छोडऩे पर अड़ गया। डॉक्टर ने चिड़चिड़े मरीज को आराम देने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर सिंह ने कैंची उठा ली और डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। डॉक्टर के हाथ पर सिर्फ कुछ खरोंच लगी हैं। डीसीपी बंसल ने कहा कि पुलिस ने घटना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है क्योंकि डॉक्टर ने मरीज के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार फिलहाल मरीज का इलाज जारी है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31