6 बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो और वो इन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। यह प्रेम प्रसंग का मामला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद के गांव बाढ़ेर में सामने आया है। बता दें कि 30 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी थी। वह पांच लड़कियों और एक लड़के के साथ अकेले रहती थी। उसकी ननद ने पुलिस से भाभी के बैंक खाते फ्रीज कराने की मांग की है। ननद ने पुलिस को कहा कि उसके भाई की पानी टंकी से गिरकर मौत हो गई थी। उसका 15 लाख रुपये मुआवजा मिलने वाला है। उसकी भाभी अपने 6 बच्चों को छोड़कर पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाग गई है। इसलिए हम चाहते हैं कि वो मुआवजे के रुपये उसकी भाभी को ना मिले। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Previous Articleसभी विपत्तियों को दूर करने वाले हैं संकट मोचन हनुमान जी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















