ज्यादातर बेटियां अपने दिल की बात मां से ही साझा करती हैं, तो वहीं मां भी बेटी के बड़े होने पर उसे दुनियादारी की बातें सिखाती हैं। वैसे तो हर मां अपनी बेटी को लगभग हर छोटी बड़ी बातें सिखाती और समझाती हैं लेकिन जब बेटी शादी की उम्र की हो जाती है तो उनकी यह सीख की जिम्मेदारी और भी जरूरी हो जाती है। एक लड़की जो नए रिश्ते में बंधने जा रही होती है और अपने माता पिता का परिवार छोड़ पति के परिवार के साथ रहने जा रही होती है, उसे इस नए जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जरूर पता होनी चाहिए। ऐसे में अगर बेटी की शादी तय हो गई है और उसकी विदाई का समय नजदीक आ रहा है तो हर मां को अपनी बेटी को शादी से पहले कुछ अच्छी सीख देनी चाहिए, ताकि वह आसानी से ससुराल में सामंजस्य बिठा सके। चलिए जानते हैं बेटी को विदा करने से पहले मां को क्या सीख देनी चाहिए।
शादी से पहले बेटी के लिए मां की सीख
सबका आदर करना
वैसे तो हर माता-पिता अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देने का प्रयास करते हैं लेकिन शादी को लेकर अपनी बेटी को यह बात बताना बहुत जरूरी है कि ससुराल उसका एक और परिवार है, जहां उसे हर किसी का आदर करना चाहिए। अपने सास ससुर को माता पिता जैसा ही सम्मान दें। वहीं देवर और ननद आदि अन्य ससुराली जनों का भी आदर करें, ताकि उसे ससुराल के लोग खुले मन से अपना सकें।
घर के कामों में मदद करना
मां को अपनी बेटी को सिखाना चाहिए कि शादी से पहले जिस तरह से बेटियां अपनी मां की घर के कामों में मदद करती हैं उसी तरह से ससुराल में सास की मदद करें। हो सकता है कि जितना काम उसे अपने मायके में करना पड़ता हो, ससुराल में उससे ज्यादा करना पड़े। ऐसे में बेटी के मन में यह बात डालें कि ससुराल उसका ही घर है, जहां के कामकाज करने में उसे झिझक या फिर दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
ससुराल के तौर तरीके अपनाए
मां को अपनी बेटी को सीख देनी चाहिए कि वह अपने ससुराल के रहन सहन के तौर तरीको से अच्छी तरह से वाकिफ हो जाए। उसे मायके और ससुराल के रहन सहन में फर्क बताएं। अगर ससुराल में लोग जल्दी उठते हैं तो वह भी जल्दी उठने की आदत डालें ताकि वह पूरे परिवार के साथ आसानी से खुल मिल सके।
जल्दी ही कोई राय न बनाए
अक्सर लड़कियां शादी के बाद जब ससुराल जाती हैं तो उन्हें अपने ससुराल के लोगों के बारे में ज्यादा नहीं पता होता। हो सकता है कि किसी रिश्तेदार का शुरुआती इम्प्रेशन अच्छा न हो। ऐसे में उसके लिए झट से अपनी राय न बना लें। बेटी को सिखाएं कि ससुराल के लोगों को समझने के लिए वक्त दें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031