रायपुर। कल रविवार 17 अप्रैल को प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का निर्वाचन होना है, समाज के मतदाता प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर यह आ रही है कि चंद्राकर समाज के नरसिंग चंद्राकर को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने चुनावी समर में अपना पूर्ण समर्थन दिया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने नरसिंग चंद्राकर का समर्थन करते हुए इनके विजयश्री की मंगल कामना की है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का समर्थन मिलने के बाद अब नरसिंग चंद्राकर का उत्साह और बढ़ गया है और वे अपना जनसमर्थन के लिए संपर्क कर रहे है। उल्लेखनीय है कि कल रविवार 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से चंद्राकर छात्रावास भवन, मंगल भवन में प्रदेश कूर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी, और इसी दिन संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया होने के बाद मतदान होगा, इसके बाद देर शाम तक समाज के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031