बलरामपुर। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी श्री शिवेन्द्र काम्टे एवं खाद्य निरीक्षक बलरामपुर श्री संतोष कवंर के द्वारा बलरामपुर में घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध कारोबार करने वाले दुकानों में कार्यवाही किया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत भनौरा स्थित धर्मेद्र केशरी के दुकान से कुल 08 नग सिलेण्डर, सुविधा इंटरप्राईजेस बलरामपुर से कुल 21 सिलेण्डर, तथा मदन मेटल से कुल 9 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।
उक्त तीनों प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियमय 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत् कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर बलरामपुर में प्रस्तुत किया जायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031