तेलीगुंडरा – (पाटन )। 16 एवं 17 अप्रेल को तेलीगुंडरा मे पाटन तहसील स्तरीय साहू समाज का विशाल कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह समारोह का आयोजन हुआ जिसमे छ.ग.के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , पूर्व मंत्री व विधायक धनेन्द्र साहू ,सांसद विजय बघेल ,पूर्व मंत्री रमशिला साहू ,पूर्व मंत्री जगेशवर साहू ,दीपक ताराचंद साहू सहित अन्य वरिष्ठ जन अतिथि गण मे उपस्थित रहे। जो द्वितीय दिवस दिन वर वधु को वैवाहिक दांपत्य जीवन मे बंधने की सुखद जीवन की आशिर्वाद देने पंहुचे थे ,और वर वधू को अपने अपने अशीर्वाद प्रदान भी किये। इस बीच छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति ने विगत पिछले 5 वर्षौ की भांति इस वर्ष भी सभी नव दंपतियो को स्वच्छ पर्यावरण के लिये बादाम की पौधे भेंटकर उसे अपने अपने घर आंगन व आसपास लगाने के लिये प्रोत्साहित किये, जिसे सभी नव दंपतियो ने सहर्ष स्विकार करते हुये स्वच्छ पर्यावरण के लिये उक्त पौधे को उचित जगह लगाने का अपने अपने संकल्प दोहराये । ज्ञात हो कि छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति पिछले 5- 6 वर्षो से आदर्श सामुहिक विवाह समारोह मे नव दंपतियो को खासकर अपने शादी दिन को यादगार बनाने के लिये पौधा भेट करते आ रहे हैं,इसी बहाने नव दंपतियो के द्वारा भी पौधारोपण करने से निशचित ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे एक सकारात्मक प्रभाव समाज मे पड रहा हैं । समिति के अध्यक्ष डाँ अशवनी साहू ने बताया कि पौधा भेंट माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के हाथो होनी थी पर प्रोटोकाल समय बहुत कम होने के कारण से यह नही हो पाया ,पर ठीक कुछ समय पश्चात दुर्ग सांसद विजय बघेल जी के पहुचने के बाद सभी पर्यावरण मित्र समिति के सदस्यो के साथ ही समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी के सहयोग से माननीय सांसद विजय बघेल के हाथों वर वधू को अपना गिफ्ट देने के साथ ही बादाम का पौधे भी भेंट किया गया । पर्यावरण मित्र समिति के द्वारा अभी तक तक हजारो नव दंपतियो को उनके शादी समारोह मे पौधे भेंट किये जा चुके है । उक्त कार्यक्रम मे पौधा भेंट करते समय दुर्ग सांसद विजय बघेल ,जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चन्द्राकर , तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू , डाँ गुलाब साहू (उपाध्यक्ष ),महासचिव खेम़लाल साहू ,गंगादीन साहू ,किशन हिरवानी , परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दुलेशवर साहू , डाँ सुरश साहू ,डाँ डोमन साहू ,डा़ प्यारे लाल साहू सहित पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अशवनी साहू ,गीता लाल साहू , संजू साहू ,कौशल वर्मा , राम निवास साहू,सोहन साहू रमेशर साहू ,कुलदीप धीवर ,कमलेश साहू ,चोवा साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031